13467 Views 12 Nov, 2019 PDF

20 Dec Aaj Ka Rashifal | आज का राशिफल | मेष से मीन

20 Dec Aaj Ka Rashifal | आज का राशिफल | मेष से मीन

रविवार, 20 दिसंबर 2020 का राशिफल

आज का पंचांग

आज की तिथि: षष्ठी - 14:54:40 तक
आज का नक्षत्र: शतभिषा - 21:01:41 तक
आज का करण: तैतिल - 14:54:40 तक, गर - 27:30:47 तक
आज का पक्ष: शुक्ल
आज का योग: वज्र - 12:01:06 तक
आज का वार: रविवार

आज का सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज का सूर्योदय: 07:09:21 तक
आज का सूर्यास्त: 17:28:33 तक
आज का चन्द्रोदय: 11:43:59 तक
आज का चन्द्रास्त: 23:11:59 तक
आज की चन्द्र राशि: कुम्भ

आज का हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942, शार्वरी विक्रम सम्वत: 2077, काली सम्वत: 5122
आज का दिन काल: 10:19:11
मास अमांत: मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
आज का शुभ समय: 11:58:19 से 12:39:36 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूरत, दुष्ट मुहूरत) : 16:06:00 से 16:47:17 तक
कुलिक: 16:06:00 से 16:47:17 तक, कंटक: 10:35:46 से 11:17:02 तक

आज का  राहु काल: 

दोपहर 16:11:09 से शाम 17:28:33 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 11:58:19 से 12:39:36 तक
यमघण्ट: 13:20:53 से 14:02:10 तक
यमगण्ड: 12:18:57 से 13:36:21 तक
गुलिक काल: 14:53:45 से 16:11:09 तक

रविवार, 20 दिसंबर 2020 का सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि

आपकी जन्मराशि मेष है। चंद्र का संक्रमण मेष राशि से ग्यारहवें घर में है। चंद्र की यह स्थिति लाभ सूचक है लेकिन चन्द्र कुम्भराशि में है तो वह अपनी राशि से आठवें घर में रहते है और यह फलप्राप्ति की सम्भावना को कम करते है। फिर भी अन्य दिनों की अपेक्षा आज लाभ के योग अच्छे है।आज आपको उपहार मिलने की सम्भावना है। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, अगर आय परिवर्तनीय है तो आपको उम्मीद से अधिक आय हो सकती है। ऐसा नही होगा तब भी प्रशंसनीय स्थिति रहेगी। आज अन्य जनों की कल्पनाओं को आप आसानी से समझ सकेंगे। यह ध्यान रखें कि आप अपने अंगविन्यास, आदत एवं आचरण से आज की घटनाओं पर प्रभाव डाल सकते हैं।मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए आज का दिन अच्छा है। पति/पत्नी और बच्चों के साथ सवारी का आनंद लीजिए, चाहें तो अन्य भौतिक साधनों का भी आनंद ले सकते हैं। भूरा रंग आपके लिए शुभ है। आज धन का निवेश और वस्तुओं की क्रय विक्रय करने के लिए शुभ दिन हैं। ज्येष्ठ भाइओं और बहनों के साथ स्वस्थ संबंध रखें और खुशी के पल बिताऐं।

वृषभ राशि

आपका जन्म वृषभ राशि में हुआ है। आज चन्द्र कुम्भ राशि से गुजर रहा है। कुम्भ राशि में चन्द्र आज मंगल, राहु और बृहस्पति के नक्षत्र से गुजर रहा है। यह स्थिति उन्नति और आत्म-विकास का संकेत दे रही है लेकिन सफलता के लिए आपको संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी होगी।आज आप रोजगार सम्बन्धी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। रोजगार के लिए इंटरव्यू और दरख्वास्त दे सकते है जिससे आपको रोजगार मिल सकता है। चन्द्र के इस संक्रमण का फल ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव पर निर्भर करेगा। अगर आपका समय अनुकूल चल रहा है तो आप अपने काम के लिए प्रोत्साहित किए जाएंगें। अपनी क्षमताओं के लिए पुरस्कृत किए जाएंगे। इस बात की भी संभावना है कि आपको यश की प्राप्ति हो।

प्रोमोशन भी मिल सकता है। लोग आपसे समाज सेवा में योगदान की उम्मीद लगाये बैठे हैं। आप समाज सेवा कर आत्मसंतोष महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्य और चाहतों को पा सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ आनन्दित रहेंगे। सफेद रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज के दिन का निष्कर्ष यही है कि आप आज काम करने के मूड में रहेंगे। आप समाज और अपने परिवेश से बहुत कुछ सीखेंगे।

मिथुन राशि

आप का जन्म मिथुन राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण कुम्भराशि से हो रहा है जो आपकी राशि से नव में घर में स्थित है। इस समय कुम्भ राशि में चंद्रमा मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह स्थिति साधारणतः शुभ फलदायी है। लेकिन परिस्थिति के अनुसार इसका फल मिश्रित भी हो सकता है।

आज का दिन आपको अच्छे कार्यो को करने के लिए प्रेरित करेगा। यह आपके ऊपर निर्भर है कि आप इसका किस प्रकार उपयोग करते हैं। आज निर्णय लेने के लिए शुभ दिन है। आप परिश्रम कीजिए भाग्य आपके साथ है। आपको पूर्व कर्मों का फल मिलेगा। बड़ों और गुरुजनों का आशीष लीजिए। इनका आशीष आपके लिए ख़ुशियाँ लाएगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। योग और ध्यान आपके लिए उत्तम फलदायी है। धर्म संबंधी कार्य और यात्रा आज आपको मनोनुकूल फल प्रदान करेगा। आज भूरा रंग धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार के साथ शांतिपूर्वक वक्त बिताऐं। आज आप किसी की मदद करेंगे। लोग आपके धार्मिक भावों की प्रशंसा करेंगे। समय साथ नहीं दे रहा है तो भगवान शिव की प्रार्थना करें इससे परेशानी कम होगी।

कर्क राशि

आपके जन्म के समय चंद्र कर्क राशि में था। आज चंद्र कुम्भ राशि से गमन कर रहा है। इस समय चंद्र मंगल, राहु, गुरु के नक्षत्रो से गुजर रहा है। इस संक्रमण का फल आपको शुभ मिलने की संभावना कम है क्योंकि कुम्भ राशि का स्वामी शनि, चंद्र आपके जन्म समय का स्वामी का शत्रु है। भूरा रंग आज आपके लिए अशुभ फलदायक है। आज सरल जीवन बिताने की कोशिश कीजिए। नयी परियोजना की शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। अपरिचित स्थानों में यात्रा न करें। कलह से दूर रहें वर्ना पराजय का सामना करना पड़ सकता है। जीवन शैली में विघ्न होने की संभावनाएं है। वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। आप उदासीन मानसिक अवस्था मे रहेंगे। आपके धार्मिक विचारों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आप भगवान शिव और कृष्ण की प्रार्थना करें। भक्ति और प्रार्थना आपको शांति और सुख प्रदान करेगी। धूप और प्रदूषण से खुद को बचाए रखिए।

सिंह राशि

आपका जन्म सिंह राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण कुम्भ राशि से हो रहा है। संक्रमण के समय चंद्र मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों से गुजर रहा है। ग्रहों की यह स्थिति आपको अनुकूल फल प्रदान करने वाली है। आज जीवन साथी से स्नेह और खुशी मिलेगी। यात्रा सुखद और मस्ती से भरपूर रहेगी। वर्तमान स्थिति का आकलन कीजिए और भविष्य के लिए अपनी नीति तय कीजिए। आज धनागमन की संभावना है। अपने साझेदारों और सहयोगियों को समझिए और उनका आदर कीजिए।

भूरा रंग आज सौभाग्य प्रदान करेगा। पठन-पाठन अध्यापन एवं अपने जीवन साथी से आपको प्रसन्नता मिलेगी। भावनात्मक भावों को हावी न होने दें। भगवान शिव की पूजा करें। राशियों के प्रभावों पर विचार करने पर यही निष्कर्ष निकलता है कि चंद्र की प्रवृति का अनुसरण करने पर अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। और चन्द्र की प्रवृति का अनुसरण न करने पर प्रतिकूल फल की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

आपका जन्म कन्या राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण कुम्भ राशि से है। इस संक्रमण के समय चंद्र मंगल,राहु और गुरू के नक्षत्रों से गुजर रहा है। इस संक्रमण के दौरान नयी परियोजना और ऋण संबंधी सौदे की शुरूआत न करें। अन्य कोई भी काम आज कर सकते हैं। आज का दिन साधारण तरीके से बिताऐं। कलह एवं तकरार में न उलझे। अगर किसी रोग से पीड़ित हैं तो चिकित्सक से मिलें। आज आपके शत्रु पर आपका प्रभाव रहेगा। काम करते वक्त सावधान रहें, किसी परेशानी में आ सकते हैं विशेषकर आर्थिक परेशानी में। अपने शरीर और घर के प्रति सावधान रहें चोर आपके पीछे लगे हैं। मन, डर और दुर्विचारों से व्याप्त रहेगा। भूरे रंग से आज दूरी बनाये रहें। भगवान शिव की पूजा करें। कर्ज का भुगतान कर दें। अगर समय अनुकूल चल रहा है तो सब कुछ अनुकूल रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ आपको उन्नती प्रदान करेगा। यात्रा के दौरान सावधान और सतर्क रहे।

तुला राशि

आपका जन्म तुला राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण कुम्भ राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र, मंगल, राहू और गुरु के नक्षत्रों से गुजर रहा है। साधरणतः इस संक्रमण का फल अच्छा होता है। आज अपनी बुद्धि का उपयोग कैरियर निर्माण की दिशा में करें। आज के दिन सावधानी पूर्वक अपने कार्यों का चुनाव करें। क्योंकि आज आपके द्वारा जिस कार्य का उत्तरदायित्व लिया जाएगा वह आपके भविष्य का निर्माण करेगा। आज आप अपने ज्ञान का आकलन कर सकते हैं। आज जो भी आप स्मरण करने की कोशिश करेंगे, आसानी से याद कर पाएंगे। आपकी योग्यता के अनुरूप आपको फल की प्राप्ति होगी। बच्चों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभायें। अनियमित खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा उदर रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। नयी परियोजना शुरू करने, महत्वपूर्ण निर्णय लेने, क्रय-विक्रय एवं निवेश के लिए आज का दिन उत्तम हैं। आज का दिन सांसारिक सुख के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन मानसिक, धार्मिक और भावनात्मक क्षेत्र के विकास के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन शुद्ध और पवित्र है, इसमें जो लोग असामाजिक कार्य और सांसारिक सुख में मग्न है उन्हें दुखों का सामना करना होगा। भूरा रंग आज आपके लिए शुभ है। अपने सामर्थ्य का उपयोग आत्मविकास में करें। सन्देह में वक्त बर्बाद न करें।

वृश्चिक राशि

आपका जन्म वृश्चिक राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज कुम्भ राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र, मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों से गुजर रहा है। इस संक्रमण का परिणाम सामान्यतः अनुकूल नहीं होता है। किसी नयी परियोजना की शुरूआत करने के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। अगर आप कोई वस्तु खरीदने अथवा बेचने की सोच रहे हैं तो, दोनों ही स्थिति में आपको हानि हो सकती है अतः आज इस तरह के विषयों में न पड़ें। वित्तिय मामले में या फिर अन्य किसी भी मामले में आप आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आज के लिए स्थगित कर दें। भूरा रंग आपके लिए आज शुभ नहीं है। ऐसी परिस्थिति से दूर रहें जिससे कलह उत्पन्न होने की संभावना हो क्योंकि कलह की स्थिति में आपका नुकसान हो सकता है। आपका मन अनावश्यक शक के घेरे में रहेगा, जिसके कारण वक्त की बरबादी होगी अतः संदेह को मन पर हावी नहीं होने दें। अगर आप मानसिक तनाव से गुजर रहे है तो इसे दूर करने के लिए मादक पेयों का सेवन नहीं करें बल्कि थोड़ा आराम करलें यह लाभदायक रहेगा। यात्रा करते समय एवं वाहन चलाते हुए सावधान रहें।

माता की सेवा करें और उन्हें आदर दें, उनसे आशीर्वाद ग्रहण करना उत्तम रहेगा। आज का दिन सृजनात्मक कार्य यथा कविता लेखन, एवं अन्य लेखनों के लिए अच्छा है। पानी और पशुओं से सम्बन्धित परेशानी से बचने के लिए खुद को पहले से तैयार रखें। खुशी की तलाश में इधर उधर न भटकें। मनन के द्वारा मन की शांति प्राप्त करने की कोशिश करें। लगन के साथ पढ़िए और ज्ञान अर्जित कीजिए आपको अपनी लगनशीलता का फल अवश्य प्राप्त होगा। इसकी बेहद संभावना है कि आज आप हृदय पीडा से ग्रस्त रहेंगें। लेकिन इसके लिए अकारण चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, यह पीड़ा अल्पकालिक रहेगा। जिस प्रकार गोताखोर गहरे सागर से मोती ढूंढ निकालता है उसी प्रकार जिनमें आत्म विश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति होती है मुश्किल हालात में भी सफलता हासिल कर लेते हैं।

धनु राशि

आपकी राशि धनु है। आज चन्द्र का संक्रमण कुम्भ राशि से हो रहा है। इस समय चन्द्र मंगल,राहु और बृहस्पति के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण आपके लिए भाग्यशाली और अनुकूल है। आज आप मानसिक शांति और हृदय में प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। विभिन्न कार्यों में आपकी रूचि रहेगी और जीवन के प्रति आकर्षित रहेंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा आप आज जो करना चाहें कर सकते हैं। अगर कोई नयी योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज शुरू कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। क्रय-विक्रय और कर्ज सम्बन्धी लेन देन भी कर सकते हैं। वित्त निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। अगर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आज कर सकते हैं।

लोग आपके गुणों को सराहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज का दिन आपके अंदर छिपे कलात्मक गुणों को प्रदर्शित करने और सफलता प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित कर रहा है। आज आप प्रेम सम्बन्धों में और पारिवारिक मामलों में खुशी की अनुभूति करेंगे। छोटे भाई बहनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। आज का दिन आपके लिए विजय का दिन है। अगर आप लेखन और संपादन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको विशेष सफलता हासिल होगी। अगर आप आलस्य के कारण आज के दिन का लाभ नहीं उठाएंगे तो नुकसान में रहेंगे। अगर आपके मन में कोई शक है तो उसे दूर कीजिए और लोगों को पहचानिए। अपने परिवार के साथ आज आपका दिन सुखमय और आन्नदपूर्वक गुजरेगा। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है अथवा अतिरिक्त पद भार मिल सकता है।

मकर राशि

आपका जन्म मकर राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण कुंभ राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण आपको अनुकूल फल प्रदान करेगा। आज आपको पत्र या सन्देश मिलने की सम्भावना है, एवं कहीं से अचानक लाभ भी मिल सकता है। अपनी वित्तिय दशा सुधारने के लिए परिश्रम करें। आज स्वादिष्ट और रूचिकर भोजन का भी उत्तम योग है। संतुलित और स्वस्थ भोजन करें। अत्यधिक भोजन से बचें। पड़ोसियों के साथ ख़ुशियों भरा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। परिवार में ख़ुशियों का माहौल रहेगा। आप अपने परिवार से प्रेम और स्नेह प्राप्त करेंगें। आँख और नाक के प्रति थोड़ी सावधानी रखें। आवाज़ को बेहतर बनाने के लिए आज का दिन शुभ है। आप संगीत, रचना, भाषण और चित्रकला जैसे कलाओं की शुरुआत कर सकते है। आज का दिन बचत के लिए अच्छा है।आत्मविश्वास से लिया गया निर्णय लाभप्रद हो सकता है। क्रय विक्रय एवं नयी योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। आज के दिन ऋण सम्बन्धी मामलों में नहीं उलझें।

कुम्भ राशि

आपका जन्म कुम्भ राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज कुम्भ राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों से गुजर रहा है। चंद्र का यह संक्रमण अनुकूल फल देगा। मन शान्त रख कर अपने आंतरिक विचार का मूल्यांकन करें और अपनी शक्ति को पहचाने तदनुसार व्यवहार करें। आज आपका मन भावूक रहेगा इसलिए आज कलात्मक क्षेत्र जैसे संगीत, चित्रकला, और रचना में मन को लगाएँ।

आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से अनुकूल है। आपको समविचार वाले लोगों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है। मेडिटेशन और योग कीजिए आपके लिए हितकर रहेगा। आज का दिन आपके व्यक्तित्व को सामने लाने के लिए शुभ है। आप वित्त निवेश, नयी परियोजना की शुरूआत, क्रय-विक्रय एवं यात्रा कर सकते हैं। भूरा रंग आज आपके लिए लाभदायक है।

मीन राशि

आपका जन्म मीन राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज कुम्भ राशि से हो रहा है। इस संक्रमण का परिणाम दुर्भाग्य की ओर संकेत दे रहा है। कुम्भ राशि में चंद्र मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों से गुजर रहा है। आज के दिन आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें और न तो कोई नयी परियोजना पर कार्य शुरू करें। क्रय-विक्रय और अर्थ निवेश को भी आज टाल दें। दिन की प्रतिकूलता के कारण आज लोग आपके साथ होते हुए भी आपमें गलतियाँ निकालने की कोशिश करेंगे। कुम्भ राशि में चन्द्र के होने से आज आपका मन चिंतित रह सकता है। अपने शारीरिक अंगों जैसे आँख और पैर पर विशेष ध्यान दें।

अपने मनःस्थिति का प्रयोग रचनात्मक कार्यों में करें तो अच्छा रहेगा, आप कविता लेखन, चित्रकला एवं अन्य सृजनात्मक कार्यों में मन को लगाएँ। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा पैसों की तंगी से गुजर सकते हैं। अधिक ऊँचाई और खतरनाक स्थानों पर न जाएं। धार्मिक कार्यो में मन को लगाने से स्थिति की प्रतिकूलता में कमी आ सकती है। भूरा रंग आज प्रयोग में नहीं लाएं तो उत्तम रहेगा।

India's Famous Astrologers, Tarot Readers, Numerologists on a Single Platform. Call Us Now.

Call Certified Astrologers instantly on Dial199 - India's #1 Talk to Astrologer Platform. 

Expert Live Astrologers. 100% Genuine Results.