13043 Views 11 Nov, 2019 PDF

19 Dec AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल | मेष से मीन

19 Dec AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल | मेष से मीन

19 दिसंबर 2020 का राशिफल  (शनिवार)

आज का पंचांग

आज की तिथि: पंचमी - 14:16:08 तक
आज का नक्षत्र: धनिष्ठा - 19:40:29 तक
आज का करण: बालव - 14:16:08 तक, कौलव - 26:29:37 तक
आज का पक्ष: शुक्ल
आज का योग: हर्शण - 12:45:21 तक
आज का वार: शनिवार

आज का  सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज का सूर्योदय: 07:08:49 तक
आज का सूर्यास्त: 17:28:06 तक
आज का चन्द्रोदय: 11:07:59 तक
आज का चन्द्रास्त: 22:15:00 तक
आज की चन्द्र राशि: मकर - 07:16:39 तक

आज का हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942, शार्वरी विक्रम सम्वत: 2077, काली सम्वत: 5122
आज का दिन काल: 10:19:16
मास अमांत: मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
आज का शुभ समय: 11:57:49 से 12:39:06 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूरत ,दुष्ट मुहूरत): 07:08:49 से 07:50:07 तक, 07:50:07 से 08:31:24 तक
कुलिक: 07:50:07 से 08:31:24 तक, कंटक: 11:57:49 से 12:39:06 तक

आज का  राहु काल: 

सुबह 09:43:38 से सुबह 11:01:03 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:20:23 से 14:01:40 तक
यमघण्ट: 14:42:57 से 15:24:14 तक
यमगण्ड: 13:35:52 से 14:53:16 तक
गुलिक काल: 07:08:49 से 08:26:14 तक

सभी 12 राशियों का शनिवार, 19 दिसम्बर 2020 का राशिफल

मेष राशि

आज आप परियोजनाओं में यदि धन का निवेश आदि करना चाहते है तो इसके लिए आज आपको दो बार विचार करना होगा। आज आप परिवार जनो में तनावों का महसूस कर सकते है जिसके कारण आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। बुरा समय ज़्यादा अनुभव सिखाता है। निराशा के भंवर में स्वंय को खोकर दिन को व्यर्थ करने से अच्छा होगा कि जिंदगी के पाठ को जानने और इससे कुछ सिख लेने के प्रयास किये जाए तो दिन का सदुपयोग किया जा सकता है । आज अपने प्रिय जन के साथ यदि आप अवकाश पर हैं, तो आपके जीवन साथी के सबसे यादगार समय रहेगा। आज का दिन अच्छा  प्रदर्शन और विशेष कार्यो के लिए है। आज आप ऐसे परिवर्तन लाएं जो आपके रंग-रूप में निखार लाने योग्य हो सके और संभावित जीवन साथियों को आपकी तरफ आकृष्ट कर सके।

वृषभ राशि

आज का दिन आप के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने से आपके रुके हुए अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। कारोबार में भागीदारी से आप को आज लाभ मिल सकता है। प्रेमी जन या जीवन साथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आज आप सभी सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे तो आपकी यह कोशिश भविष्य में बहुत अच्छे परिणाम दे सकती है। आज कारोबार मैं योजना-पूर्ण तरीके से कार्य करने से अच्छे लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आज की गयी यात्रा सुख के परिणाम दे सकती है। यदि आज आप हनुमान चालीसा का जाप करें, तो आज आपके सारे काम बन सकते है। आज आपका भाग्यांक 5 रहेगा ओर्शुभ रंग सफ़ेद होगा आज आप अपने वस्त्रों में इस्त्र इत्यादि का प्रयोग करें तो लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपके मन में चल रहे दोहरे विचार आपके कार्यो में रुकावट डाल सकते है। आज महत्वपूर्ण निर्णयों में फैसला करना अत्यंत कठिन हो सकता है। आज सावधान रहे क्योंकि आपका मन आज कार्य करने का नहीं कर रहा, जिस कारण आपका समय व्यर्थ जा सकता है। आज आप तनाव में भी रह सकते है। आज आप सभी वाद-विवाद से दूर रहे। आज कार्यो में एकाग्रता न होने से अशांत रह सकते है। आज आपके छिपे हुए शत्रु आपको मुसीबत में डालने की भरपूर कोशिश कर रहे है यदि आप नौकरी करते है और आज आप नौकरी में परिवर्तन करना चाहते है तो आज प्रयास अवश्य करें क्योंकि आज ऐसा होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। आज खर्चा में नियंत्रण लाना जरूरी होगा क्योंकि आपके द्वारा किये गए सभी व्यर्थ के खर्चे आगे चलकर आपको धन संबंधी परेशानी पैदा कर सकती है। आज अपच के रोग और मानसिक पीड़ा भी रह सकती है।

कर्क राशि

आज के दिन आपको विश्राम करने की जरुरत है। आज नजदीकी मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ सुख से समय गुजारने की आवश्यकता है। घर से संबंधित सुख व सुविधा की वस्तुओं पर आवश्यकता से अधिक खर्चा नही करें। आपको अपनी एक जैसी नियमित कार्यक्रम से थोड़ी अवकाश लेकर आज मित्रों के साथ घुमने फिरने की आवश्यकता है। आज का दिन आनंद और उल्लासता के साथ किसी महत्वपूर्ण सुचना भी देने वाला रहेगा। अगर आपके साथी व मित्र अपना वचन न पूरा करे तो निराश न हो। आज आपको मित्रों व साथियों के साथ मिल-बैठकर संवाद के जरिए सभी मामले हल करने की आवश्यकता बन रही है।

सिंह राशि

आज आपका दिन साधारण ही रहने वाला है। आज आप दूसरों के कार्यो में हस्तक्षेप न करे अन्यथा ऐसा करने से आपकी मुसीबतें बढ़ सकती है। धन के निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है इसलिए सावधानी बरते। आज आपके सभी सोचे हुए कार्यो में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी उच्च अधिकारी या बड़े रुतबे वाले व्यक्ति से बातचीत में सतर्कता बरतनी होगी। आज आप मित्रों के साथ कहीं बहार घूमने की योजना बना सकते हैं। आज किसी से भी मुफ्त में या उधर कोई वस्तु न लें। आज आप मंदिर जाकर शिव भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। आज आपका भाग्यांक 5 रहेगा और शुभ रंग गोल्डन कलर रहेगा।

कन्या राशि

आज नौकरी में तरक्की कि संभावना बन रही हैं। आज आपके व्यापार में धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आज आपके प्रेमी या जीवन के साथी ही आपकी बहुत बड़ी शक्ति बनकर उभर रहे है। आज आपको जॉब  में प्रमोशन के मौके मिलने वाले है। आज आपके ऑफिस मैं कार्य का बोझ बढ़ा रह सकता है। आज आपको भाग्य से धन का लाभ होने वाला है। आज प्यार में भी विजय मिलने के सम्भावना बन रही है जिसके चलते आपकी पिछली सभी निराशा दूर हो जाएगी। आज सभी प्रभावशाली व्यक्तिओ से आपका संपर्क भी बन सकता है। आज आपको नए-नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आने वाले दिनों में आप उन्नति करने में कामयाब होने वाले है। आज अखरोट धर्म स्थान या मंदिर में दें। आज आपका भाग्यांक 6 रहेगा और शुभ रंग काही रहेगा।

तुला राशि

आज के दिन सभी ऐसे कार्य करने के लिए सर्वोत्तम है, जिनके करने से आप स्वंय के बारे में जानकर आनंदित हो सकते हैं। आज अनायास ही किसी नवीन साधन से धन मिलने की सम्भावना बनेगी और अंतत यह धन आपको मिल ही जायेगा, जिस कारण आपका आज का दिन तो सुखद बन ही जायेगा। आज अपने परिवार जनों की आवश्यकता पर ध्यान दें। परिवार जानो के सभी प्रकार सुख-दुःख के सहभागी बने, क्योंकि उनको भी पता चले कि आप वास्तव में उनका कितना देखभाल करते हैं। आज अपने अपने प्रेमिका या प्रेमी की कोई भी अनावश्यक मांग या अनुरोध के सामने न झुकें। आज आप जो कुछ भी करेंगे उससे आप हमेशा लाभदायक स्थिति में रहेंगे। आज आप किसी का अहित करने का विचार मन मे न लाये। आज आपका भाग्यांक 7 रहेगा और शुभ रंग कला रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपकी सामाजिक कामों मे शामिल होने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। आज कार्यालय मैं किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद होने की पूरी पूरी संभावना बन रही ही है इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आप किसी से भी बिना किसी कारण के न उलझे और साथ ही अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आज आपके घर में अतिथियों के आने से घरेलू वातावरण आनंदमय बन जायेगा। आज आपको किसी नये कार्य को सीखने का मौका मिलेगा। आज माँ लक्ष्मी के आगे देशी घी का दीपक लगाने से आज आपके धन के छेत्र में वृद्धि होगी। आज आपका भाग्यांक 9 रहेगा और शुभ रंग लाल रहेगा।

धनु राशि

आज निम्न वर्ग के व्यक्तियों से आपको सहयोग मदद लाभ मिलने के योग बन रहे है। आज व्यापार  में नये नये मंसूबे बन सकते है जो आज आपको एक नई सूत्रपात का अवसर मिलेगा। आज कनिष्ठ या वरिष्ठ सभी लोग आपको सहयोग करने वाले है। आज यदि आप नौकरी में परिवर्तन के प्रयास कर रहे हैं, तो आज आप इसमें सफल होते हुए नजर आ रहे है। यदि आपने पिछले कुछ दिनों में किसी की जैसी भी मदद की होगी, आज वह अकस्मात ही आपके काम आती हुई नजर आ रही है। आप आज अपने प्यार की खोज में भावोत्तेजक रह सकते हैं। आज अपने साथी या प्रेमी को प्रसन्न रखने का भी प्रयास करते हुए नजर आ रहे है और इसमें आज आप सफलता भी प्राप्त करेंगे। आज आपका भाग्यांक 5 रहेगा और शुभ रंग लौकी जैसा हरा रंग रहेगा।

मकर राशि

आज आप प्रेमी या सहभागी के साथ किन्हीं छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव व अपने घर की सुख-शांति को व्यवधान उत्पन्न कर सकते है। आज आप आशावादी बने रहें और प्रेम के रास्ते में रुकावटों का मुकाबला करने के लिए मुस्तैद रहें। आज आप अपने किसी कार्य के लिए किसी परिचित विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते है। यदि आप आज किसी यात्रा पर बाहर जाने कि सोच रहे है तो आज यह यात्रा अंतिम समय पर टल सकती है। आज ठीक-ठाक वार्तालाप नहीं होने के कारण या ग़लतफ़हमी के कारण कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। परन्तु मिल-बैठकर इन विषयों पर वार्तालाप करने से विवाद किये जा सकते है। आज शाम को दिन ढलने के बाद पीपल पर सरसों के तेल का दिया लगाये तो ऐसा करना आपको मानसिक शक्ति व शांति दोनों ही प्राप्त होंगी और इसकी आपको आज जरूरत भी है। आज आपका भाग्यांक 8 रहेगा और शुभ रंग गहरा नीला रहेगा।

कुंभ राशि

आज दफ्तर में आपके किये गए कार्यों की बड़ाई होगी। आज आपकी किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात संभव हो सकती है। पुराने मित्रों के मिलने से आपकी पुरानी स्मृतियाँ ताजा हो सकती है। कुंभ राशि के प्रॉपर्टी के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहने वाला होगा। आज आपके मन के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे होते रहेंगे। आज यदि बहते हुए पानी में काले तिल बहाते है तो आपकी लगभग सभी मुसीबते एक पल में ही ख़तम हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 2 रहेगा और शुभ रंग सलेटी रहेगा।

मीन राशि

आज आपके कार्यो में या कार्यो को करने के पद्धति में थोड़ा बहुत परिवर्तन आ सकता है। आज बिज़नेस या नौकरी जो भी आप करते है उसमे आपका मन कम ही लगने वाला है। आज आप पर कार्यो का बोझ भी कम ही रहने वाला है पर काम कम होने के कारण ही आपके दिमाग भ्रमीत हो सकता है। आज आप अपने प्रेमी या जीवन साथी से बहस न करे। आज आपके उत्तरदायित्व को लेकर कोई बड़ा प्रश्न भी उठ सकता है, जिसके चलते आप उस व्यक्ति से गरमा गरम बहस भी कर सकते है, पर ध्यान रहे इससे कभी किसी को कोई लाभ नहीं मिलता। आज कुछ नज़दीकी लोग या कहे आस्तीन के सांप आपके परिश्रम का श्रेय खुद लेने का प्रयास कर रहे है। आज आपको किसी के सामने किसी भी तरह का कोई भी स्पष्टीकरण देने से बचना होगा तो यही आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्यांक 3 है और शुभ रंग पीला रहेगा।

India's Famous Astrologers, Tarot Readers, Numerologists on a Single Platform. Call Us Now.

Call Certified Astrologers instantly on Dial199 - India's #1 Talk to Astrologer Platform. 

Expert Live Astrologers. 100% Genuine Results.