13462 Views 13 Nov, 2019 PDF

21 Dec Aaj Ka Rashifal | आज का राशिफल | मेष से मीन

21 Dec Aaj Ka Rashifal | आज का राशिफल | मेष से मीन

सोमवार, 21 दिसंबर 2020 का राशिफल

आज का पंचांग

आज की तिथि: सप्तमी - 16:17:09 तक
आज का नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद - 23:03:30 तक
आज का करण: वणिज - 16:17:09 तक, विष्टि - 29:12:44 तक
आज का पक्ष: शुक्ल
आज का योग: सिद्धि - 11:50:37 तक
आज का वार: सोमवार

आज का सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज का सूर्योदय: 07:09:52 तक
आज का सूर्यास्त: 17:29:03 तक
आज का चन्द्रोदय: 12:16:59 तक
आज का चन्द्रास्त: 24:06:00 तक
आज की चन्द्र राशि: कुम्भ - 16:29:37 तक

आज का हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942, शार्वरी विक्रम सम्वत: 2077, काली सम्वत: 5122
आज का दिन काल: 10:19:10 तक
मास अमांत: मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
आज का शुभ समय: 11:58:50 से 12:40:06 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूरत, दुष्ट मुहूरत) : 12:40:06 से 13:21:23 तक, 14:43:57 से 15:25:13 तक
कुलिक: 14:43:57 से 15:25:13 तक, कंटक: 09:13:43 से 09:54:59 तक

आज का  राहु काल:

सुबह 08:27:16 से सुबह 09:44:40 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 10:36:16 से 11:17:33 तक
यमघण्ट: 11:58:50 से 12:40:06 तक
यमगण्ड: 11:02:04 से 12:19:28 तक
गुलिक काल: 13:36:52 से 14:54:16 तक

सोमवार, 21 दिसम्बर 2020 का सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि

आपकी जन्म समय की राशि मेष है तथा आज चंद्रमा अपनी राशि से द्वादश स्थान एवं मीन राशि से संक्रमण कर रहा है। इस भ्रमण के दौरान चन्द्र पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद एवं रेवती नक्षत्रों से गोचरवश भ्रमण करेगा इस स्थिति में आज का दिन यात्रा की दृष्टि से बहुत ही अनुकूल है। अगर आज आप दूर स्थानों की यात्रा करते हैं तो आपकी यात्रा विशेष लाभप्रद रहेगी।

अगर आप विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आज आप यात्रा पर निकल सकते हैं, आज के दिन की गई यात्रा से आपको मनोनुकल फल की प्राप्ति होगी। अगर आप मनोरंजन के उद्देश्य से यात्रा करते हैं अथवा व्यवसाय के कारण से यात्रा दोनों ही दृष्टि से आज का दिन यात्रा के लिए उत्तम है। आज आपको घर की अपेक्षा घर के बाहर सुख और आनंद की अनुभूति होगी। आज का दिन खर्च का भी है अतः पैसा खर्च करते समय जरा सोच विचार करलें फिर कोई कदम उठाए तो बेहतर होगा।

अगर आप धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज इसके लिए भी बढ़िया दिन हैं, आज आप ज्वैलरी, वस्त्र एवं वाहन के संदर्भ में धन निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख एवं विलासिता पूर्ण रहने वाला है। अपनी विलासिता में आपसे आवश्यकता से अधिक खर्च कर सकते हैं अतः इस दृष्टि से सचेत रहें। यदि आप स्वयं को मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो, मन में आत्मविश्वास पैदा कीजिए इसके लिए आप प्राणायाम और ध्यान भी कर सकते हैं। मित्रों के साथ फिल्मों का आनंद लें, अच्छे साहित्य पढ़ें और खुश रहें व दूसरों को भी खुशी प्रदान करें यही है आज का मंत्र।

वृषभ राशि

आपका जन्म वृष राशि में हुआ है। आज चन्द्र ग्यारहवें घर में, मीन राशि में है। मीन राशि में चन्द्रमा शनि और शुक्र के नक्षत्रों से गुजर रहा है। चन्द्र का यह संक्रमण आज आपके लिए लाभदायक है। आज आप अपने कारोबार और व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। आपको शुभ संदेश भी प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन आपके साथ है, इसलिए आज आपको मित्रों में परिवार के लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सांसारिक आनंद की कामना रखते हैं तो, किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के कारण आपकी इच्छा पूर्ण होने की संभावना है। जो लोग बीमार हैं आज चिकित्सक से सलाह लें, उन्हें लाभ मिलेगा। आज आप अपने विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं।

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने भाई बहनों के कारण आपका भाग्य और भी मजबूत होगा। खान पान में आप स्वादिष्ट भोजन प्राप्त करेंगे। आज के दिन यात्रा का आनंद भी आप ले सकते हैं। आप अपने आय के स्रोतों पर भी विचार कर सकते हैं, और उसके अनुसार भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यावसायिक सम्बन्धों एवं सहयोगियों के विषय में निर्णय लेने के लिए भी दिन शुभ है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रभावकारी व्यक्तित्व के कारण लोग आज आपकी प्रशंसा करेंगे, और आपकी प्रसिद्धि फैलेगी। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि आज आपको तरक्की और नये अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने ज्ञान के क्षेत्र में आशा से बढ़कर सफलता हासिल करेंगे। सफेद रंग आज आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका दिन आनंद और खुशी के साथ व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

आपका जन्म मिथुन राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण आपकी राशि से दशम गृह घर में हो रहा है। संक्रमण के समय चंद्र गुरू, शनि व बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। इसका फल सामान्यतः अनुकूल होता है। आज आप अपने परिवार के साथ सुखमय समय बिताएंगे। अपने काम में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी और आप आनंद की अनुभूति करेंगे। आज दफ्तर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। अपने सहकर्मियो पर ध्यान रखें। आज आपका यश फैलेगा लोग आपकी विवेक और बुद्धि की प्रशंसा करेंगे।

आज आपको मूल्यवान उपहार मिलने की संभावना है। सफेद रंग आज आपके लिए भाग्यशाली है। अप्रत्याशित स्रोत से धनागमन की संभावना बन रही है। अपने ज्ञान का समुचित उपयोग कीजिए सफलता की सम्भावना बढ़ेगी।

कर्क राशि

आपके जन्म के समय चन्द्र कर्क राशि में था। आज चंद्र का संक्रमण मीन राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के समय चंद्र गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण परिस्थिति के अनुसार अनुकूल फल दे सकता है। यह संक्रमण आध्यात्मिकता का विकास करने में मदद करेगा।आज लंबित धार्मिक कार्य पूरा करने का दिन है। आज धार्मिक यात्रा करने की भी सम्भावना है। आप दान धर्म और निःसहाय की मदद करेंगें इससे स्थिति बेहतर होगी। आज आपका मन उदार रहेगा। लोग आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे और आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लीजिए। स्वयं की पहचान करें। सुख, शांति की प्राप्ति हेतु प्रार्थना करें। आपका भाग्य जागृत होने की संभावना है। पूर्व में किए गए कार्यों पर विचार करें और अपनी कमजोरियों को दूर करें। पूर्ववर्ती भक्ति और प्रार्थना का फल मिलने वाला है। चन्द्र का प्रभाव जो भी हो अपने मन को सावधान रखिए। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। लेकिन दुष्ट जनों को बुद्धिमान समझने की भूल न करें। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ है। जल सम्बन्धित वस्तुओं से लाभ हो सकता है। दिन अच्छा है सुख-शांति की प्राप्ति होगी। निर्णय लेने के लिए, नयी परियोजना शुरू करने के लिए एवं क्रय-विक्रय के दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ है।

सिंह राशि

आपका जन्म सिंह राशि में हुआ हैं। आज चंद्र का संक्रमण मीन राशि से हो रहा है। संक्रमण के समय चंद्र गुरू,शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह अनुकूल संक्रमण नहीं है। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय न लें और न ही कोई नयी परियोजना की शुरूआत करें। आज साधारण जीवन बिताए। आज क्रय या विक्रेय में शामिल न हो। ऋण संबंधित विषय लंबित करें। अज्ञात स्थल पर यात्रा न करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है।

कोई आपकी मानहानि करने की कोशिश करेगा। अपने शत्रु पर निगाह रखें और उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश न करें। सफेद रंग आज आपके लिए अशुभ है। आप आज मानसिक तनाव और चिंता से ग्रस्त रह सकते हैं। व्यग्र न हों। भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा करें। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। आज धन लाभ की संभावना बन रही है।

कन्या राशि

आपका जन्म कन्या राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण मीन राशि से है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र, गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। इस संक्रमण की वजह से आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। जीवन साथी से सम्बन्ध खुशी प्रदान करेगा और प्रेम संबंधों सुधार होगा। बच्चों से जुड़े मामलों में अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखदाई और फलदाई रहेगी।

सफेद रंग आज आपके लिए शुभ और अनुकूल है। प्रेम सम्बन्धों के लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन से आज आपको खुशियाँ मिल रही है। व्यापारिक साझेदारों के साथ अपने संबंधों का अवलोकन कीजिए। अपनी दृष्टि साफ और स्पष्ट रखें। आज आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। वर्तमान अवस्था की समीक्षा करें और ऐसे कार्य करें जिससे दुर्भाग्यपूर्ण घटना न घटे। आज आप सच्चाई पर रहें और किसी को धोखा न दें। क्योंकि इसका बुरा प्रभाव आपके ऊपर भी पड़ेगा। आज का दिन खरीदारी, ऋण संबंधित विषयों और वित्तीय निवेश के लिए अनुकूल है। भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा करें।

तुला राशि

आपका जन्म तुला राशि में है। चंद्र का संक्रमण मीन राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। चंद्र का यह संक्रमण सामान्यतया मिश्रित फल प्रदान करता है। काम करते वक्त सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है। आज आप क्रय-विक्रय न करें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने और नयी परियोजना की शुरुआत करने के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल नही है। इस बात के लिए सावधान रहें कि कलह उत्पन्न न हो। आज आपकी यात्रा की सम्भावना है। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आप विजयी रहेंगे, इस क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा।

अप्रिय घटना न हो इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। आंतरिक और बाह्य शत्रु को पहचाने और उनसे सतर्क रहें। अगर किसी रोग से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर से मिलें। आज आप किसी अनजाने भय से ग्रस्त रहेंगे और अज्ञानता भरा काम कर लेंगे जिसके लिए आपको बाद में अफसोस करना पड़ेगा। घर और अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। अपना काम सहनशीलता और अकलमंदी से करें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ परस्पर सहयोग से वर्तमान स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करें। विचार पूर्वक एवं लगन के साथ काम करने के कारण आज आपका दिन अनुकूल और सुख शांति से व्यतीत होगा। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ नहीं है।

वृश्चिक राशि

आपका जन्म वृश्चिक राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण मीन राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चन्द्र गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। इस स्थिति के कारण संक्रमण का फल तिगुना होने की सम्भावना है। सामान्य स्थिति में इसका फल लाभदायक रहता है। आज का दिन शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जो लोग आज परीक्षा दे रहें हैं उन्हें अपनी योग्यता अनुरूप उचित फल प्राप्त होगा। अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। अध्यापन के दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चों के प्रति उदार बनें अपने बच्चों एवं अन्य गरीब बच्चों की सहायता कीजिए आपका भाग्य उन्नत होगा।

आज के दिन आप अपने खाने की आदतों पर ध्यान दें। चटपटा खाना खाने से आपको उदर पीडा हो सकती है। अगर आप शांतचित्त होकर निर्णय लें तो आज के दिन किसी नयी परियोजना की शुरूआत करना लाभदायक होगा। इसी प्रकार क्रय-विक्रय एवं वित्त निवेश के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है। पूर्व में आपके द्वारा किए गए शुभ कर्मों का फल आपको मिलने वाला है।

आज आपको ज्ञानी जनों से बात-चीत का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपनी विशेष क्षमताओं से उन्हें प्रभावित करेंगे। आज का दिन शुभ है पुराने ऋण को चुका दें और पुरानी दुश्मनी को भुला दें। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि

आपका जन्म धनु राशि में हुआ है। आज चन्द्र का संक्रमण मीन राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चन्द्र गुरू,शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण आपके लिए अनुकूल नहीं है।

आज आपको किसी बुरी घटना से भी रूबरू होना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें और नहीं किसी नयी योजना की शुरूआत करें। खरीद- बिक्री एवं धन निवेश के लिए भी दिन बहुत अच्छा नहीं है। ऋण सम्बन्धी विषयों से दूर रहें। अगर महत्वपूर्ण यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आज के लिए टाल दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपको लोगों के विपरीत व्यवहार का भी सामना करना पड़ सकता है। लोग आपके खिलाफ अफवाह भी फैला सकते हैं।

आज आप चिंता और मानसिक तनाव में रहेंगे, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत आप इससे बाहर आ सकते हैं। आज कोई धार्मिक आयोजन नहीं करें। आज के दिन सफेद रंग का प्रयोग नहीं करें आपके लिए भाग्यशाली नहीं रहेगा।

मकर राशि

आपका जन्म मकर राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण मीन राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण आपको अनुकूल फल देगा। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ है लोग आपके व्यक्तित्व को मानेंगे और आपके गुणों की तारीफ करेंगे। आज का दिन सफलता प्राप्त करने का दिन है। अपनी योग्यता के अनुरूप आज आपको फल की प्राप्ति होगी। आज आप अपने अंदर साहस और खुशी की अनुभूति करेंगे और जीवन को बेहतर बनाने की दृढ़ इच्छा रहेगी। प्रेम सम्बन्धी मामलों में आप सफल रहेंगे। आज आप नयी योजना की शुरुआत कर सकते हैं, महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए एवं आर्थिक निवेश के लिए भी दिन शुभ है। आप कुछ खरीद बिक्री करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। ऋण सम्बन्धी विषयों एवं यात्रा के लिए उपयुक्त स्थिति रहेगी। भाईयों और बहनों की सहायता कीजिए। लेखन और संपादन में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

अपने सामर्थ्य और योग्यता के अनुसार आपको अतिरिक्त पदभार और पदोन्नति मिलने की संभावना है। परिवार के साथ खुशी पूर्वक वक्त गुजरेगा। स्वादिष्ट भोजन प्राप्ति की संभावना है। आज आपके लिए ज्ञान प्राप्ति का दिन है, इसका पूर्ण उपयोग कैरियर को बेहतर बनाने की दिशा में कीजिए।

कुम्भ राशि

आपका जन्म कुम्भ राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज मीन राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। जिससे आज आपको अनुकूल फल मिलने वाला है। आज आप कोई पत्र, अथवा महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त कर सकते हैं। क्रय-विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी योजना पर कार्य शुरू करने के लिए एवं यात्रा के लिए दिन शुभ है।

आँख और चेहरे की सुरक्षा के प्रति आज विशेष ध्यान दें। आज स्वादिष्ट भोजन के भी योग हैं, परंतु खान पान में अति से बचना श्रेयकर होगा। अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ शांति और समन्वय बनाए रखें, यह आपके लिए उत्तम होगा।

मीन राशि

आपका जन्म मीन राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज मीन राशि से हो रहा है। मीन राशि में चंद्र गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। चंद्र के इस संक्रमण के कारण से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी क्षमताओं और वर्तमान स्थिति की मूल्यांकन करें, और उन्हें सही दशा एवं दिशा देने की कोशिश करें।

आज समान विचार वाले लोगों के साथ दिन खुशी से बितेगा। जीवन में कई बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मन भावुक रहेगा। आप आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जैसे नयी परियोजनाओं को शुरू करने के सम्बन्ध में, क्रय-विक्रय एवं निवेश के विषय में। यात्रा के सम्बन्ध में भी दिन उत्तम रहने वाला है।

आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। यह आप पर निर्भर है कि आप इसका उपयोग किस क्षेत्र में करते हैं। छात्रों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि पठन-पाठन में आज उनकी रूचि रहेगी।सफेद रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।

India's Famous Astrologers, Tarot Readers, Numerologists on a Single Platform. Call Us Now.

Call Certified Astrologers instantly on Dial199 - India's #1 Talk to Astrologer Platform. 

Expert Live Astrologers. 100% Genuine Results.