12595 Views 28 Oct, 2020 PDF

मई 2021 का मासिक राशिफल: जाने आपका भाग्य

मई 2021 का मासिक राशिफल: जाने आपका भाग्य

मेष राशिफल मई 2021

महीने के प्रारम्भ सप्ताह में थोड़ा स्थितियाँ कष्टकारी रहेगीं। कार्य-व्यापार में उतार-चढ़ाव के साथ स्थितियाँ आगे बढ़ेगीं लेकिन महीने के उत्तरार्ध में भाग्य वृद्धि होगी। व्यापार आदि में उन्नतिशील स्थितियाँ बनेगीं। आर्थिक स्थितियों में गुणात्मक सुधार होगा। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है। उन्नति का या प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। मंगल कार्य होने की स्थिति बन सकती है। घरेलू वातावरण सुखद एवं उत्साह वर्धक रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह माह हर दृष्टि से अनुकूल एवं आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने वाला होगा। जातक शेयर मार्केट या बाजार में पैसा लगायेगा तो लाभ की स्थिति बन सकती है।

मेष राशि कार्यक्षेत्र राशिफल मई 2021

पेशेवर लोगों के लिए यह महीना खासा अच्छा रह सकता है। शनि देव आपके कर्म भाव यानि दशम भाव में विराजमान होकर आपको मेहनत का अच्छा फल प्रदान करेंगे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्च पद भी प्राप्त हो सकता है। आपके सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। इस राशि के कारोबारियों की बात की जाए तो इस महीने की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे शुक्र और सूर्य की सप्तम भाव पर दृष्टि आपके काम को विस्तार देगी। यदि आप अपने कारोबार को अन्य जगहों में भी शुरु करना चाहते हैं तो, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ऐसा कर सकते हैं।
4 मई के बाद शुक्र देव जब आपके द्वितीय भाव में होंगे तो आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे। इस राशि के जातकों के लिए पूंजी का निवेश करना भी लाभदायक रहेगा। यदि आप कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति के व्यवहार से परेशान थे तो इस दौरान उससे बात करके स्थिति को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि समय पर हर काम को पूरा करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी विश्वसनीयता पर वरिष्ठ अधिकारियों को शक हो सकता है।

मेष राशि आर्थिक राशिफल मई 2021

मेष राशि के जातक इस माह आर्थिक उन्नति करेंगे। आपके द्वितीय भाव में राहु-बुध की युति और एकादश भाव में बृहस्पति की उपस्थिति आपको धन संचय करने के अच्छे मौके प्रदान करेगी। आप इस दौरान निवेश करके भी मुनाफा कमा सकते हैं। द्वादश भाव पर शनि देव इस माह दृष्टि डालेंगे जिसके चलते आपके खर्चों में कमी आएगी। आप सही बजट प्लान करके इस माह का धन संचय कर सकते हैं। जो लोग अपना बिजनेस करते हैं उनको भी उचित लाभ इस महीने मिलेगा, इस लाभ से आप अपने व्यापार को नई गति भी दे पाएंगे। जो लोग सरकारी संस्था में कार्य करते हैं उनको पदोन्नति मिलने के आसार हैं।

आपकी आमदनी में भी इस माह अच्छा खासा इजाफा होगा। अपने साथ-साथ आप घर की जरूरतों का भी इस महीने ख्याल रखेंगे। जिन लोगों ने हाल ही में अपना व्यापार या कारोबार शुरू किया है उनको इस माह से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि मेष राशि के जातकों को अत्यधिक उत्साह में आकर धन खर्च करने से बचना होगा। यारों-दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं और इसमें आपका धन भी व्यय हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को बेहतर बनाने के लिए धन को संचित करने के नए उपाय निकालने चाहिए। यह बात गांठ बांध लें कि जब आपका आज बेहतर होगा तभी आपका भविष्य भी सुधरेगा।

मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल मई 2021

मेष राशि के जातकों को इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या में आपको बदलाव लाना चाहिए। सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सो कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस माह आपको तला-भुना भोजन करने से भी बचना चाहिए। घर से बाहर रहते हैं तो स्ट्रीट फूड खाने से परहेज करें नहीं तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
आपके लिए वसायुक्त भोजन करना इस माह नुकसानदायक होगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको शारीरिक क्रियाएं करने की जरूरत है। हो सके तो प्रतिदिन योग-ध्यान या व्यायाम के लिए कुछ समय जरूर निकालें। शारीरिक क्रिया करके आपको मानसिक शांति भी अनुभव होगी। अपने साथ-साथ आपको घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि के जिन जातकों की उम्र 25 साल से कम है वह खेलकूद की किसी गतिविधि में हिस्सा लेकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप जिम जाते हैं तो भारी वजन उठाने से थोड़ा परहेज करें।

मेष राशि प्रेम व वैवाहिक राशिफल मई 2021

मेष राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए यह महीना नई सौगात लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं तो इस माह अपने लवमेट से शादी की बात कर सकते हैं और आपको इसका सकारात्मक जवाब भी मिल सकता है। आपके पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि है इसलिए प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। अपने लवमेट के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आ रही हैं तो उनको भी अपने प्रेमी या प्रेमिका संग साझा कर सकते हैं। आपका लवमेट एक दोस्त की तरह आपको अच्छी सलाह देगा। आप दोनों के बीच निकटता बढ़ेगी और यदि बीते समय में किसी वजह से आप के बीच झगड़ा हुआ था तो अब सुलह हो जाएगी।
इस राशि के जो जातक विवाह के बंधन में बंधे हैं उनको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आपके सप्तम भाव पर शुक्र ग्रह की दृष्टि प्रेम में वृद्धि करेगी। हालांकि कुछ बातों को लेकर आपके अहम टकरा सकते हैं। आपके जीवनसाथी को कुछ नाराजगी रहेगी इसलिए आप को यह सलाह दी जाती है कि उनके मन की बातों को जानने की कोशिश करें। बेवजह के झगड़ों से बचने के लिए चुप्पी साधना ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके साथ ही नवविवाहित जातकों को यह सलाह दी जाती है कि जीवनसाथी के साथ जो बातें आप साझा करते हैं उन्हें किसी अन्य शख्स को न बताएं।

मेष राशि पारिवारिक राशिफल मई 2021

मेष राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में इस माह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको महसूस होगा कि जिस तरह से आप अपनी बातों को परिवार के लोगों के सामने रख रहें हैं उस तरह से वो समझी नहीं जा रही हैं। कुल मिलाकर कहें तो पारिवारिक स्थिति कुछ अलग-थलग रह सकती है। हालांकि आप अपनी वाकपटुता से लोगों को रिझाने की कोशिश करेंगे और आपकी मीठी-मीठी बातें स्थिति को कुछ हद तक सामान्य भी करेंगी।

आपके द्वितीय भाव में राहु-बुध की युति और शनि देव की चतुर्थ भाव पर दृष्टि परिवार में गलतफहमियां पैदा कर सकती है। परिवार के सदस्यों के दिल से कटुता निकालने के लिए आपको खुलकर बात करने की जरूरत है। जितना आप खुलकर बातें करेंगे उतनी ही गलतफहमियां दूर होती जाएंगी। आपके माता-पिता यदि किसी लंबी बीमारी से परेशान हैं तो इस माह उनके साथ समय बिताएं, जरूरी हो तो किसी योग्य चिकित्सक से उनके स्वास्थ्य की जांच बार-बार करवाते रहें।


वृष राशिफल मई 2021


संतान का सहयोग मिलेगा। नौकरी में थोड़ा संघर्ष रहेगा। पारिवारिक चिंता के कारण व्यापार आदि में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अनावश्यक भ्रमण एवं खर्चे का भी योग है। भाई एवं सगे संबंधियों का सहयोग कम मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगें। लोग अनावश्यक लोकापवाद या तनाव दे सकते है। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा यद्यपि पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। जीवनशैली में सुधार होगा। मानसिक तनाव के कारण कलाह की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय सोच-समझकर कार्य करने वाला है। साझेदारी में नुकसान हो सकता है। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से द्रव्य लाभ की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर किये गये कार्यों से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

वृष राशि कार्यक्षेत्र राशिफल मई 2021

करियर के दृष्टिकोण से यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। आपके दशम भाव में बृहस्पति और नवें स्थान में शनि की स्थिति आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। इस राशि के कुछ लोगों को इस माह उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। आपके सप्तम भाव में केतु ग्रह उपस्थित है इसलिए साझेदारी में व्यापार करने से आपको इस महीने बचने की जरूरत है। जो लोग पहले से ही साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं वह सावधान रहें। जिन लोगों पर आपको विश्वास नहीं है उनसे दूरी बनाए रखें नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है।

अपने साझेदार पर भी आपको नजर बनाए रखनी होगी यदि आप कोई कागजी कार्य करने वाले हैं तो किसी विश्वासपात्र को अपने आसपास अवश्य रखें। 14 मई के बाद सूर्य देव जब आपके लग्न भाव में आएंगे तो सप्तम दृष्टि से आपके सप्तम भाव को देखेंगे। सूर्य की दृष्टि से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी खासकर वह लोग जो सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से इस माह आपको बचकर रहना होगा, यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो सतर्कता बरतें।

वृष राशि आर्थिक राशिफल मई 2021

वृषभ राशि के जातकों का आर्थिक जीवन इस माह थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है। शुक्र और सूर्य ग्रह आपके द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे इसके चलते बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। वहीं कुछ जातकों की आमदनी में कमी आने की भी संभावना है। हालांकि इस महीने के अंतिम 2 हफ्ते आपके लिए अच्छे रहेंगे इस दौरान आप धन संचित कर पाने में सक्षम होंगे। और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

जो लोग कारोबार करते हैं उनके लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रह सकता है आपके कारोबार को नई गति मिल सकती है। वहीं जो लोग साझेदारी में व्यापार करते थे और साझेदार के साथ किसी वजह से मनमुटाव हुआ था तो वह भी दूर हो सकता है जिससे आपको मानसिक शांति भी महसूस होगी और कारोबार में मुनाफा भी होगा। खर्चों को कंट्रोल करने के लिए वृषभ राशि के जातकों को अच्छा बजट प्लान बनाना होगा। इसके लिए आप अपने जीवनसाथी या घर के किसी वरिष्ठ की सहायता भी ले सकते हैं। आपको इस महीने जमा धन को खर्च करने से बचना चाहिए।

वृष राशि स्वास्थ्य राशिफल मई 2021 

आप जीवन का आनंद तभी ले पाएंगे जब आपका स्वास्थ्य दुरुस्त होगा। इस महीने आपको यह बात समझनी होगी और खुद को फिट रखने के लिए योग-ध्यान का सहारा लेना होगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चुनौतियां आपको आ सकती हैं आपकी आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है और नींद ना आने की समस्या से भी आप जूझ सकते हैं।
अच्छी नींद कई समस्याओं को दूर करती है इसलिए मन से बेवजह की विचारों को हटाने के लिए योग करें इससे आपको अच्छी नींद भी आएगी। जिन लोगों की उम्र 50 के पार हो गई है उन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करें।

वृष राशि प्रेम व वैवाहिक राशिफल मई 2021

वृषभ राशि की जो लोग विवाहित हैं उनको इस महीने थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके सप्तम भाव में केतु की स्थिति और 14 मई के बाद सूर्य की सप्तम दृष्टि विवाहित जीवन पर असर डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर भी आपकी लड़ाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने आप पर काबू रखने की जरूरत है। यदि स्थिति खराब हो रही है तो प्रतिक्रिया देने से बेहतर होगा कि आप शांत रहें इससे धीरे-धीरे स्थिति काबू में आ जाएगी। यदि दोनों पक्ष ही एक तरह से प्रतिक्रिया देंगे तो वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है।

अपने जीवनसाथी को समझाने के लिए आपको उन्हें कहीं घुमाने ले जाना चाहिए और जो काम उनको पसंद है वह करने चाहिए इससे जीवन साथी का विश्वास आप पर बढ़ेगा और गिले-शिकवे दूर होंगे। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए यह माह उत्तम रहेगा। आप का संगी आपके प्रति आकर्षण महसूस करेगा और आप भी अपने लवमेट के प्रति आकर्षित होंगे। यदि किसी मुद्दे को लेकर आपके और आपके लवमेट की राय अलग-अलग है और इससे आपके बीच दूरियां आती हैं तो इस महीने बातचीत के जरिए आप इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। कुछ जातक लवमेट को अपने दोस्तों से रूबरू करवा सकते हैं। हालांकि जो लोग अपने लवमेट से दूर रहते हैं उनको अपने लवमेट की कमी इस माह खल सकती है। दूरियों को नज़दीकियों में बदलने के लिए आप लवमेट से घंटों फोन या सोशल मीडिया के जरिए बातचीत कर सकते हैं।

वृष राशि पारिवारिक राशिफल मई 2021 

वृषभ राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में इस माह मिले-जुले फल मिलेंगे। इस महीने आपके द्वितीय भाव में मंगल ग्रह उपस्थित रहेंगे वहीं बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होगी। परिवार के लोगों को इस महीने एक दूसरे पर भरोसा करना होगा नहीं तो स्थितियां और भी प्रतिकूल हो सकती हैं। घर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी वाणी पर भी कंट्रोल करने की जरूरत है। परिवार में अच्छे बदलाव के लिए आपको आगे बढ़कर नेतृत्व संभालना होगा और किसी भी स्थिति में अपना आपा खोने से बचना होगा। भाई-बहनों का इस महीने आप को सहयोग प्राप्त होगा और उनसे बात करके आप घर की स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

वरिष्ठ लोगों से वार्तालाप के दौरान शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। यदि आपकी कोई बात घर के किसी सदस्य को समझ में नहीं आती तो जबरदस्ती करने से बचें। ऐसी स्थिति में आप किसी अन्य सदस्य के जरिए उन तक बात पहुंचा सकते हैं। घर में हर सदस्य की अपनी अलग जगह होती है यह समझने की आपको आवश्यकता है। यदि आप घर के बड़े हैं तो जबरदस्ती फैसलों को दूसरों पर लादने की कोशिश ना करें। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उन्हें घर के लोगों के सामने अपने जीवनसाथी के साथ गलत तरीके से व्यवहार नहीं करना चाहिए।


मिथुन राशिफल राशिफल मई 2021

यह माह इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी आदि में उन्नति का योग बनेगा। माता पिता का सम्मान होगा। जातक के प्रति माता पिता का अनुराग बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह माह सामान्य लाभकारी स्थितियाँ बनायेगा। परिवार के लोगों का भी सहयोग जातक को मिलेगा। दिनचर्या सुव्यवस्थित ढंग से चलेगी। किसी बिन्दु पर निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। धर्म कर्म एवं अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह उन्नतिशील एवं लाभदायक होगा। बड़े लाभ की स्थितियाँ भी बनेगीं। जातक के मन में परोपकार की भावना भी विकसित होगी। लोगों के कल्याण में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि कार्यक्षेत्र राशिफल राशिफल मई 2021

मिथुन राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कुछ जातकों को न चाहते हुए भी ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह ट्रांसफर आपको पसंद नहीं आएगा लेकिन इससे आपको फायदा अवश्य होगा। जो जातक अच्छी नौकरी पाने की तलाश में है उन्हें अपने प्रयासों को और बढ़ाना होगा और अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

कार्यक्षेत्र में आपको अपने व्यवहार पर भी ध्यान देना होगा सहकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान गलत शब्दों का प्रयोग ना करें नहीं तो स्थिति आपके विपरीत हो सकती है। यदि आप सीनियर हैं तो अपने जूनियर्स के साथ प्रेम पूर्वक बात करें। कारोबारियों की बात करें तो नए संपर्कों से आपको इस महीने फायदा हो सकता है। काम की संबंध में आपको यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इन यात्राओं से कारोबार को नई गति मिलेगी और आप आर्थिक लाभ भी कमा पाएंगे। कुछ कारोबारी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत कर सकते हैं और उनको घर के बड़ों से अच्छी सलाह भी मिल सकती है।

मिथुन राशि आर्थिक राशिफल राशिफल मई 2021

इस महीने की शुरुआत में मिथुन राशि के जातकों का आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके एकादश भाव में सूर्य और शुक्र के होने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप जरूरी चीजों को खरीदने का इस दौरान मन बना सकते हैं। हालांकि आपके द्वादश भाव में राहु और बुध विराजमान हैं और साथ ही शनिदेव आपके अष्टम भाव में स्थित हैं जिसके चलते अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही कुछ जातकों को धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।

मई के बाद आपको अपने खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि इस दौरान शुक्र देव राशि परिवर्तन करते हुए आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे जिसके चलते ना चाहते हुए भी इस दौरान आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। 14 मई के बाद सूर्य देव जी आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे और इससे भी आप के आर्थिक पक्ष पर काफी प्रभाव पड़ेगा। इस महीने आपको अपने संचित धन को खर्च करने से बचना चाहिए क्योंकि कई बार स्थिति ऐसी बन सकती है कि आप संचित धन को खर्च करने के बारे में विचार बना सकते हैं। खर्चों पर विराम लगाने के लिए आप अपने जीवनसाथी या अपने परिवार के वरिष्ठ लोगों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप इस महीने के प्रारंभ में ही अच्छा बजट प्लान बना दें तो कई बेवजह के खर्चों से आप बच सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है।

मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल राशिफल मई 2021

अपनी सेहत का इस राशि के जातकों को मई के इस माह में बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको कई परेशानियां इस महीने हो सकती हैं। आपके छठे भाव में केतु की स्थिति अष्टम भाव में शनि और द्वादश भाव में राहु और बुध की युति स्वास्थ्य में कई उतार-चढ़ाव ला सकती है। इस माह आपको अपने खान-पान और दिनचर्या को सुधारना होगा। घर से बाहर बनी हुई तली भुनी चीजों को खाने से बचें नहीं तो उदर संबंधी विकार आपको हो सकते हैं। जितना हो संतुलित आहार लें। जिन लोगों की उम्र 50 के पार हो चुकी है उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से अपने स्वास्थ्य को लेकर सलाह मशवरा करना चाहिए।

इसके साथ ही योग-ध्यान और व्यायाम आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा इससे आपके स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव अवश्य आएंगे। अपने साथ-साथ आपको अपने घर के लोगों का के स्वास्थ्य का भी यदि ध्यान रखना है तो पहले अपना स्वास्थ्य अवश्य सुधारें। धूल भरी जगह पर जाने से इस राशि के जातकों को बचना चाहिए नहीं तो आंखों से संबंधी कोई परेशानी भी आपको हो सकती है। उदर संबंधी विकारों को दूर करने के लिए आपको मंडूकासन का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए।

मिथुन राशि प्रेम व वैवाहिक राशिफल राशिफल मई 2021

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। इस महीने आपको कई अच्छे अनुभव भी होंगे तो कुछ कटु अनुभव भी हो सकते हैं। आपके पंचम भाव पर सूर्य और शुक्र की दृष्टि से आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। लवमेट के साथ अहम का टकराव हो सकता है छोटी-छोटी बातों को लेकर आप उनसे नाराज हो सकते हैं। शुक्र देव 4 मई को जब आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे तो लवमेट के साथ अंतरंग संबंधों में इजाफा हो सकता है।

हालांकि किसी काम के चलते आपके लवमेट को आपसे दूर जाना पड़ेगा और उनसे दूरी आपको पसंद नहीं आएगी। हालांकि फोन पर घंटों आप उनसे बातें कर सकते हैं। कई बार दूरियां अपनों को और करीब ले आती हैं ऐसा ही कुछ आपके साथ भी इस महीने हो सकता है। सूर्य देव 14 मई के बाद जब आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे तो लवमेट के साथ तकरार हो सकती है। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो बेवजह की प्रतिक्रियाएं देने से बचें और शांत रहें। विवाहित जातकों को अपने गुस्से पर इस माह काबू रखना होगा। आपके सप्तम भाव पर मंगल ग्रह की दृष्टि आप में गुस्से की अधिकता ला सकती है। आपके क्रोध से आपके जीवन साथी को परेशानियां होंगी जिसके कारण अलगाव की स्थिति बन सकती है। इस माह नवम भाव में विराजमान बृहस्पति आपके लग्न को देख रहे हैं जिसके कारण आप विपरीत परिस्थितियों को संभालने में सक्षम भी होंगे और समय आने पर अपनी गलतियों को समझेंगे और उचित व्यवहार करेंगे।

मिथुन राशि पारिवारिक राशिफल मई 2021

पारिवारिक जीवन में मिथुन राशि के लोगों को इस महीने संभलकर चलना होगा। माता-पिता के साथ बातचीत के दौरान गलत बयानबाजी ना करें। आपके द्वितीय भाव पर शनि की दृष्टि और चतुर्थ भाव पर मंगल की दृष्टि परिवार में कलह का कारण बन सकती है। घर के हालात को सामान्य बनाने के लिए आपको घर के लोगों से शांति और शालीनता से बात करने की जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो घर के लोगों के साथ सामंजस्य खराब होगा।

हालांकि भाई-बहनों के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे और उनके साथ मिलकर आप परिवार की स्थिति को सुधारने की कोशिश भी कर सकते हैं। आपके भाई-बहन हर क्षेत्र में आपका सहयोग करने की कोशिश करेंगे। छोटे भाई-बहनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस राशि के जातक धन खर्च कर सकते हैं। कई बार परिवार में अस्थिरता का कारण संवाद की कमी होती है इसलिए घर के लोगों से ज्यादा से ज्यादा बातें साझा करें और उनके मन की बातों को जानने की कोशिश करें अगर आप ऐसा करते हैं तो पारिवारिक जीवन स्वत: ही अनुकूल हो जाएगा।


कर्क राशिफल मई 2021

भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। साहस पराकर्म से प्रतिकूल परिस्थितियों को नियन्त्रण में रखने में जातक सफल होगा। परिवारिक वातावरण भी लगभग अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में अधिक परिश्रम के बाद ही फल की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। मित्रों एवं सहयोग से कोई नया कार्य या नई योजना बनाने में जातक सफल हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है सट्टा बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि कार्यक्षेत्र राशिफल मई 2021

कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों के जीवन में इस महीने सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके दशम भाव में सूर्य देव उच्च राशि में विराजमान हैं जिसके कारण इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही माह के उत्तरार्ध में कर्क राशि के लोगों को उनके काम को लेकर वाहवाही सुनने को मिल सकती है। आप के एक वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। वहीं जो लोग अभी तक बेरोजगार थे उनको भी इस महीने रोजगार मिल सकता है। कुछ जातकों को कार्य के संबंध में लंबी दूरी की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

जो लोग कारोबार करते हैं उनको भी इस महीने उचित लाभ मिलेगा। कुछ कारोबारी नए संपर्कों के जरिए कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी कर सकते हैं और इन बदलावों से आपको लाभ होने की भी पूरी संभावना है। इसके साथ ही जो कारोबारी अपने कारोबार को अन्य स्थानों में स्थापित करना चाहते थे उनको भी इस महीने अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो कर्क राशि के लोगों के करियर का ग्राफ इस महीने उठान पर होगा। हालांकि साथ ही आपको अति उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय लेने से इस महीने बचना चाहिए। यदि आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की तारीफ करते हैं तो ताड़ के झाड़ पर चढ़ने से बचें नहीं तो ओवर कॉनफिडेंस में आप कोई काम गलत भी कर सकते हैं।

कर्क राशि आर्थिक राशिफल मई 2021

इस राशि के जातको के आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी संभावना है। 4 मई को शुक्र देव जब आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे तो आमदनी में आपको जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। खासकर इस राशि के कारोबारी इस दौरान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

14 मई के बाद सूर्य देव आपके द्वादश भाव में जाएंगे जिसके चलते नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कुछ लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को नौकरी के साथ-साथ अन्य स्रोतों से भी इस माह धन मिल सकता है। हालांकि एकादश भाव में राहु-बुध की युति भी आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगी लेकिन द्वादश भाव में मंगल की उपस्थिति और अष्टम भाव में बृहस्पति के विराजमान होने से थोड़े बहुत खर्चे भी आपके हो सकते हैं। अनचाहे खर्चों से बचने के लिए आपको बजट बनाना चाहिए, धन का निवेश करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के कुछ लोग घर के जरूरी सामान पर भी इस महीने धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल मई 2021

कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर इस महीने सावधान रहना होगा। आपको अत्य़धिक वसा युक्त भोजन करने से परहेज करना चाहिए। गले और पेट से संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए आपको व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जगह देनी चाहिए। खासकर इस राशि के बुजुर्गों को अपने विशेष ध्यान रखना होगा। गले की समस्याओं से बचने के लिए आपको भ्रामरी प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए। कुछ जातकों का मन जीवन की समस्याओं के कारण परेशान हो सकता है, मन को संतुलन में लाने के लिए आपको मेडिटेशन करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि प्रेम व वैवाहिक राशिफल मई 2021

प्रेम संबंधी मामलों में इस राशि के जातकों को इस महीने सतर्क रहना होगा। आपके पंचम भाव में केतु ग्रह के स्थित होने से और उसपर राहु और बुध की दृष्टि के कारण कुछ परेशानियां आपको आ सकती हैं। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है और इससे अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। 14 मई के बाद सूर्य देव आपके द्वादश भाव में विराजमान होकर आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे प्रेम जीवन में समस्याएँ बढ़ सकती हैं। इसलिए इस माह प्रेम में पडे कर्क राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर काम करने की जरूरत है। आपको यह समझना होगा कि आखिर किन वजहों से आपके और आपके लवमेट के बीच झगड़े हो रहे हैं, जब आप वास्तविक परेशानी को जान जाएंगे तभी आप अपने रिश्ते में अच्छे बदलाव ला पाएंगे।

वहीं इस राशि के विवाहित जातकों की बात की जाए तो यह माह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके सप्तम भाव में स्वराशिस्थ शनि ग्रह दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी के प्रति और आपका जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। बीते समय में यदि आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी या मनमुटाव हुआ था तो वह भी इस दौरान दूर हो सकता है। इसके साथ ही कर्क राशि के कुछ विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर नया कारोबार शुरु करने का विचार बना सकते हैं।

कर्क राशि पारिवारिक राशिफल मई 2021

कर्क राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उनके जरिए आप लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आपके चतुर्थ भाव पर सूर्य और शुक्र की दृष्टि साथ ही शनि का प्रभाव और आपके द्वितीय भाव पर बृहस्पति की दृष्टि से पारिवारिक जीवन में कोई धार्मिक कार्य संभव है। आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की पहल से सुख शांति बनी रहेगी। वहीं कुछ जातकों के परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन इस महीने हो सकता है, जिसके चलते घर में खुशियों की वृद्धि होगी।

आप अपनी परेशानियों को अपने घर के लोगों के साथ साझा करेंगे जिससे परिवार के लोगों का आप के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आप भी खुद को मानसिक रूप से शांत पाएंगे। यदि आप अपने घर के कामों को करने में थोड़े सुस्त हैं तो इस महीने आप में सक्रियता आ सकती है और आप घर के कामों को करने में अपने जीवनसाथी या माता-पिता का सहयोग करते देखे जा सकते हैं। कर्क राशि के जातक अपनी माता से बहुत स्नेह करते हैं, इस महीने आपके स्नेह में औऱ वृद्धि होगी और माता के साथ आप समय भी बिताएंगे।

सिंह राशिफल मई 2021

इस माह आप यदि किसी पद पर कार्य कर रहा होगा तो उसकी उन्नति का योग है। पत्नि की परेशानी का योग है। उसके ऑपरेशन का योग बन सकता है। जातक के मान-सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। अनेक शुभ कार्यों की योजना बनेगी। वाहन या चोट-चपेट का भय जातक के मन में समाँ सकता है। जातक के दाम्पत्य जीवन मे मधुरता बढ़ेगी। एवं आपसी संबंध स्थापित होगें। धन की स्थितियाँ बहुत अनुकूल न होने से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। व्यर्थ के भ्रमण से जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से जातक के कार्य व्यापार में अल्प लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। इसलिए व्यापार में आने वाली परेशानियों को बारीकी से समझें। दुष्ट विरोधी एवं नीच की संगति से बचें नहीं तो अनावश्यक कष्ट मिल सकता है।

सिंह राशि कार्यक्षेत्र राशिफल मई 2021

अपने करियर को लेकर इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को बहुत समझदारी से चलना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता ह