119524 Views 29 Oct, 2022 PDF

Chandra Grahan November 2022 : Date Time Sutak Kal Effect India Last Lunar Eclipse rashi signs Astrology Hindi Chandra Grahan 2022 8 नवंबर चंद्रग्रहण

Chandra Grahan November 2022 : Date Time Sutak Kal Effect India Last Lunar Eclipse rashi signs Astrology Hindi Chandra Grahan 2022 8 नवंबर चंद्रग्रहण

Chandra Grahan 2022 Date: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब? जानें डेट, टाइम, सूतक काल और प्रभाव

Chandra Grahan 2022 Date: साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है. इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा. आइए जानें चंद्र ग्रहण की तारीख, समय और सूतक काल.

Chandra Grahan 2022 Date: ज्योतिष विज्ञान में चंद्रग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था, जबकि यह चंद्र ग्रहण देव दिवाली के दिन लगने जा रहा है.

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन लगेगा. इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है. पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. आइये जानें चंद्रग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल.    

कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 2022? (Chandra Grahan 2022 Date and Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर बाद 1:32 से शुरू होगा और शाम 7:27 तक रहेगा.

चंद्र ग्रहण कब लगता है?
जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तथा सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है. जानकारी के लिए बता दें कि 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल 2022 का आखिरी ग्रहण भी है और चंद्र ग्रहण भी.

यहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण 2022

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आएगा. यही कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत के भू-भाग पर भी पड़ेगा और सूतक काल भी मान्य होगा.

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल (Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. चूँकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस लिए चंद्र ग्रहण का सुतक काल मान्य होगा. इस लिए सूतक काल से जुड़े नियमों का पालन किया जाना उचित होगा.